मांझी के सीतलपुर गांव के मनमोहन उर्फ भुअर की है जहरीले सांपों से गहरी दोस्ती
मांझी (सारण)- मांझी प्रखंड के सीतलपुर निवासी मनमोहन उर्फ भुअर की जहरीले सांपों से गहरी दोस्ती है। बचपन से ही सांपों को पकड़ने की कला में प्रवीण भुअर पर सांप के विष का कोई असर नही होता। जहरीले व विषैले सांपो को सहज ही पकड़कर उन्हें काबू में कर लेना जख्मी सांपों को पकड़कर उनका उपचार करना उन्हें दूध पिलाना फिर सुदूर जंगल में छोड़ आना उनके जुनून में शामिल है। आसपास के लोग नंगे पांव चलने वाले भुअर के शरीर में विष की प्रतिरोधक क्षमता उनका साहस किसी दैवी शक्ति से प्राप्त मानते है। 25 वर्षीय अविवाहित भुअर का दावा है कि सांप के काटने से पीड़ित मरीज का हाथ पकड़ कर वे विष समाप्त करने की कला में भी माहिर हैं। हालांकि विज्ञान के इस युग में भुअर के दावे की पुष्टि नही की जा सकती।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग