छपरा: मशरक में तेज आंधी तूफान में बहरौली महादलित टोला में गिरा घर
मशरक(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के बहरौली वार्ड 05 के दलित बस्ती में आधी रात में आई तेज आंधी और बारिश से पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में क्षतिग्रस्त घर वालों की पहचान सीमा देवी पति कृष्णा राम, शोभा देवी पति दिनेश कुमार राम और पार्वती देवी पति बलिराम मांझी के रूप में हुई है। इस संबन्ध में पूछे जाने पर पीड़ित शोभा देवी ने बताया कि रात्रि में हमलोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी देर रात अचानक तेज आयी आंधी-बारिश में घर के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया और सभी परिवार बाल-बाल बच गये। मामले में सूचना मिलते ही मौके पर मंगलवार की सुबह में मौके पर पहुंचे बहरौ मुखिया अजित सिंह ने बताया कि मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह को फोन पर सूचना दी गई । सीओ ललित कुमार सिंह ने मौके पर तत्काल कर्मचारी शिव शंकर कुमार को भेजकर मामले का जांच करवाये। मौके पर सीओ श्री सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के आपदा विभाग के तहत पीड़ित को मुवाअजा दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग