राष्ट्रनायक न्यूज।
आरा/भोजपुर (बिहार)। भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अधिकारी,कर्मचारी एवं विकास अधिकारियों ने एक दिवसीय हड़ताल किया।जिससे कार्यालय पूरे दिन बंद रहा।धरना स्थल पर वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार ने भा०जी०बी० निगम के आईपीओ बेचने का निर्णय लिया है,जो पूर्णतया गलत है।यह निगम को निजी हाथों में बेचने की साजिश है।जिसका हमलोग विरोध कर रहे है।साथ ही हमारा वेतन पुनरीक्षण जो 01.08.2017 से लंबित है।जल्द करने की मांग भी शामिल है।बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश 49 से 74% करने के फैसले का विरोध किया गया।भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीति एवं पूंजीपति समर्थक नीति का विरोध इस हड़ताल के माध्यम से किया गया।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
आरा में श्री भागवत यज्ञ कथा का हुआ आयोजन