पुरानी रंजीश में महिला से मारपीट, 09 पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए है। इस संबंध में सूर्यकांत प्रसाद की पत्नी रेणु देवी ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें संजीत कुमार महतो, अमरजीत कुमार महतो, रामचन्द्र महतो, दहारी बैठा, हीरालाल बैठा, प्रभुनाथ शर्मा, पीयूष शर्मा, प्रमोद साह, उमेश साह को आरोपित किया है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में भी उक्त लोग मारपीट किए थे। पुनः16 अप्रैल की रात्रि में उक्त सभी लोग बंदूक, लाठी डंडा, भाला, कुल्हाड़ी व दाब से लैस होकर मुझे व मेरी सास एवं गोतनी को भी मारपीट कर घायल कर दिए और घर में घुस कर लूटपाट किए। वही प्रभुनाथ शर्मा ने अवैध बन्दूक से फायर भी किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग