खोप रखने को लेकर हुए मारपीट में पति-पत्नी घायल, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)। डुमरी छपिया गांव में बेढ़ी रखने के विवाद में हुए मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए।इस संबंध में रामायण राय ने दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बलिंद्र राय,काशी राय,त्रिभुवन राय,संजय राय,मुन्ना देवी,अखिलेश कुमार,रिशा देवी,पुतुल कुमारी,प्रियंका देवी व फुलझड़ी देवी को आरोपित किया है। पीड़ित का कहना है कि उक्त सभी लोग मेरे निजी जमीन में बेढ़ी रख रहे थे।जब मैंने विरोध किया तो गाली ग्लौज करते हुए मुझे व मेरी पत्नी को लोहे की रड व लाठी से मारपीट कर घायल कर दिए। और 10 हजार रुपये नगद व एक लाख रुपए मूल्य की सोने का आभूषण लेकर चले गए।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग