उच्चके ने विधवा को झांसा देकर साईकिल व राशन लेकर हुआ फरार
मांझी(सारण)। कुछ लोगों के प्रयास से एक गरीब विधवा को राशन तो मिल गया। लेकिन वह उसे लेकर घर नही जा सकी। एक उच्चके ने झांसा देकर साईकिल समेत राशन ले उड़ा। बाद में जब इसकी जानकारी सोशल ग्रुप अनुभव जिंदगी को हुई तो उस महिला को 5-5 किलो आटा, चावल, आलू, तेल, नमक आदि उपलब्ध कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहंदीगंज की एक विधवा महिला घर में अनाज नही होने के कारण परेशान थी। उसके नाम से राशन कार्ड नही होने पर कुछ लोगों के प्रयास से दक्षिण टोला के डीलर ने 25 किलो राशन दे दिया। मंगलवार को महिला अपनी बेटी के साथ पड़ोसी से मांगी गई साईकिल पर राशन लेकर घर जा रही थी। तभी एक उच्चके युवक ने आकर कहा कि साईकिल ले जाने में परेशानी हो रही है मै दरवाजे तक पहुंचा देता हूं। महिला उसके झांसे में आ गई। जिसका लाभ उठा कर युवक राशन समेत पड़ोसी से मांगी गई साईकिल भी ले उड़ा। जब वह घर पहुंची और अन्य परिजनों से पूछी तो पता चला कि यहां तो कोई लड़का साईकिल लेकर पहुंचा हीं नही। उसके बाद वह पूरी घटना बता कर रोने लगी। जिसने भी सुना हक्का-बक्का रह गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग