राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नचाप गांव में शिविर आयोजित कर कोविड-19 संक्रमण को पूर्णतः समाप्त करने के उद्देश्य से जन जागरूकता व कोविड-19 वैक्सीनेशन में लोगों की सहायता हेतु अभियान चलाया। शिविर में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सिनेशन अभियान के तहत जिले भर के भाजपा प्रखंड व नगर मंडलों के गांवों में कोविड-19 टीकाकरण हेतु जागरूकता शिविर आयोजित कर एक हेल्प डेस्क लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए 110 आम नागरिकों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन कराया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में पार्टी के मण्डल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर वैक्सीन लगवाने में मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण केन्द्र और हेल्प डेस्क पर टीका लगवाने के लिए आने-जाने में असुविधा वाले नागरिकों को आने-जाने की परेशानी दूर करने हेतु हर संभव मदद किया जाएगा। जिसमें वाहन आदि की सुविधा भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इस शिविर में भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता परमेश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र तिवारी, गीता देवी, रामाधार सिंह, मुन्ना सिंह, मदन सिंह, युवा भाजपा नेता विभूति नारायण तिवारी, जितेन्द्र सिंह, विरेश सिंह, मन्टू मिश्रा, संतोष कुमार, एकमा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू, गौरव सिंह किशन, मनीष कुमार सिंह आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा