राष्ट्रनायक न्यूज।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी-बरौली मार्ग के निर्माण-कार्य का विभागीय एसडीओ विकास कुमार व जेई लालबाबू प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान शीतलपुर गांव के लोगों ने बताया कि शीतलपुर गांव एवं बाजार का पानी एक पुल से निकलता था। सड़क बन जाने के बाद पुल के अभाव में गांव का पानी निकलना बंद हो जाएगा। जिससे बरसात में गांव व बाजार में जल-जमाव की स्थिति बन जाएगी। समस्या के निदान लिए रोड के पश्चिम एक नाले की जरूरत है। जो एक पुल से दूसरे पुल को जोड़ सके। ताकि जल की निकासी आसानी से हो। उसके बाद एसडीओ व जेई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का निदान किया जाएगा। मौके पर निरंजन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग