राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में उक्त गांव घायल निवासी कृष्णदेव गिरि ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ट्रैक्टर लेकर अपना खेत जोतवाने गए थे इसी बीच गांव के ही सुदीश गिरि व नीतीश गिरी आए और गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि मेरे खेत में ट्रैक्टर क्यों जाने दिया। इसी बीच हाथ में लिए लोहे की रड से मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला सुनकर गांव के लोग दौर कर आए और मुझे घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज के लिए भर्ती कराएं। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुझे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग