राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर की ओर से स्थानीय नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेेेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा क्षेत्र के लगभग 160 लोगों का नि:शुल्क सुगर, अस्थमा, बल्डप्रेशर, आंख, हेमोग्लोबीन, यूरिक एसिड, हड्डियों व जोड़ों के दर्द आदि के अलावा अन्य मौसमी बीमारियों की जांच कर दवाएं दी गई।
इस अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव ने कहा कि कोविड-19 का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। हालांकि कोरोना से बचाव हेतु सीएचसी में टीकाकरण चल रहा है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके लिए किसी तरह के अफवाहों से बचना है। वरिष्ठ नागरिकों को पहले टीका लगाने के बाद सभी को सरकार द्वारा यह टीका लगाने की योजना है। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस व फेस मास्क सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के आयोजन में रंजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रो अजीत कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ पी. कुमार, डॉ आर. कुमार, डॉ केडी यादव, डॉ आरके यादव, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. अमित महतो, डॉ. संतोष कुमार, रंजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, कुमार ऋषिकेश आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग