राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी देवनारायण साह ने एक लिखित शिकायत तरैया थाने में दिया है। तरैया थानाध्यक्ष को सौपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वे अपना बोलेरो गाड़ी अपने एक करीबी मित्र अजीत कुमार सिंह जो कि उन्हीं के गांव के निवासी हैं। उनके दरवाजे पर लगाते थे। गुरुवार की रात्रि भी उन्हीं के दरवाजे पर गाड़ी लगी थी। लेकिन रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उसे चोरी कर लिया गया। स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की गई। परंतु गाड़ी का कहीं अता-पता नहीं चला। उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार थानाध्यक्ष से की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग