- बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख बताई गई
राष्ट्रनायक न्यूज।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। शुक्रवार को मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान मांझी पुलिस ने शराब लदी एक ऑल्टो कार जप्त किया। जब्त कार से 213 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि होली को लेकर इन दिनों सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यूपी के तरफ से एक ऑल्टो कार आती दिखाई दी। जिसे रोककर जांच किया गया तो ऊपर से देखने में कार बिल्कुल खाली नजर आ रही थी। लेकिन जब बारीकी से जांच की गई तो कार में विशेष प्रकार के बने तहखाने से भारी मात्रा में कीमती शराब पाया गया। कार में रखे सीएनजी के खाली सिलेंडर में भी शराब भरा हुआ था। बरामद शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया बताई जा रही है। जब्त कार शराब लादकर दिल्ली से दरभंगा के लिए चली थी। गिरफ्तार चालक सोनीपत निवासी नीरज गौतम बताया गया है। चालक ने बताया कि उसे गाड़ी में शराब होने की जानकारी नहीं थी। उसको सिर्फ गाड़ी पहुंचाने की बात कह कर भेजा गया था। कार पहुंचाने की एवज में उसे पांच हजार रुपया मिलना था। लेकिन मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ पर ही दबोच लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग