राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के मुरलीपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा से शुक्रवार को 49 हजार रुपये निकाल कर घर को निकली एक महिला ग्राहक से जालसाज एवं फरेबियों ने कागज का बंडल थमा कर ठगी कर लिया। ठगी की शिकार महिला भटगांई गांव निवासी रहमत अली की पत्नी नुरैसा खातून ने बताई की वह अपने बचत खाते से 49 हजार रुपये निकालकर नंदनपुर निवासी शादीशुदा बेटी मेहरून खातून और मजबुन खातून के घर जा रही थी। वह ज्यों हीं बैंक परिसर से बाहर आई, दो युवक आए और बातों में उलझा कर कागज का एक बंडल थमा दिए तथा 49 हजार रुपए उससे ले लिए। महिला कुछ समझ पाती तब तक वह दोनों बाइक पर सवार होकर निकल गए। जब उसे समझ में आया कि वह ठगी की शिकार हो गई तो रोने लगी। सूचना पाकर उनकी दोनों बेटियां नन्दनपुर गांव से पीएनबी शाखा परिसर में पहुंच गई। ग्रामीण व समाज सेवी सोनू सिंह ने पुलिस को सूचना दिया। समाचार प्रेषण तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग