राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वैश्य समाज की एक आपातकालीन बैठक शहर स्थित जन्नत विवाह भवन में आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से होली मिलन समारोह जो कि 21 मार्च को आयोजित होने वाली थी, उसे स्थगित करने पर सहमति बनी। बिहार सरकार के आदेशानुसार किसी भी सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह नहीं करने का निर्देश जारी हुआ है। जिसका सम्मान करते हुए वैश्य समाज ने उक्त समारोह नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शत्रुध्न गुप्ता उर्फ़ चतुरी जी, राजेश फैशन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राजेश नाथ प्रसाद, गंगोत्री प्रसाद, आदित्य अग्रवाल, ओम प्रकाश स्वर्णकार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद, गजेन्द्र प्रसाद, गौरव ब्याहुत, सुषमा सोनी, संतोष ब्याहुत, डॉ राजेश डाबर, सुधाकर प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, रमेश प्रसाद सहित वैश्य समाज के तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे। आगंतुक गणों का स्वागत राजेश फैशन और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग