राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत संचालित नेहरू युवा केन्द्र सारण तत्वावधान में आगामी 22 व 23 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैंदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजक नरेंद्र दत्त युवा मण्डल के सदस्य विष्णु शरण तिवारी ने बताया कि इसमें पांच तरह के खेल आयोजित कराये जाएंगे। जिसमें 22 मार्च को बॉलीबाल, दौड़-400 मीटर, दौड़- 800 मीटर, कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 23 मार्च को बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिर्फ छात्रा ही भाग ले सकेंगी। शामिल होने वाली प्रतिभागी टीम एवं प्रतिभागियों को 21 मार्च को अपना नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, क्लास, उम्र, गांव का पता सहित शामिल होने वाले खेल नाम लिखकर व्हाट्सएप्प नम्बर 8873541918 अथवा 7759984949 पर भेजा जा सकता है। प्रतियोगिता का आयोजक नरेंद्र दत्त युवा मण्डल के सदस्य विष्णु शरण तिवारी, रोहित कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एकमा के द्वारा आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग