राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में टीबी हारेगा, देश जीतेगा के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया गया। बैठक में बीडीओ डॉ. कुन्दन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में जागरूकता पैदा कर यक्ष्मा को जड़ से मिटाया जा सकता है। सरकार इसके लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, केयर इंडिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका समेत अन्य लोगों से सरकार के इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यक्ष्मा की जांच, उपचार व दवा की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध कराया दिया गया है। बैठक में डॉ अमित कुमार, डॉ. अहमद अली, डॉ. राजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, केयर इंडिया प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी बिनोद कुमार चौधरी, सुशील कुमार सिंह, प्रयोगशाला तकनीशियन संजय कुमार गुप्ता, मनोरंजन मिश्र, अनुज कुमार, शबाब सरवर समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग