पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। सारण जिला अधिकारी के आदेश के आलोक में थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने भूमी संबधी परिवाद की सुनवाई की। इसमें अधिकतर भूमि विवाद से संबंधित मामले ही आए। नए मामले में परिवाद लेकर अगली तिथि पर दोनों पक्ष को बुलाने की बात कही गई। वहीं पूर्व के वाद में दोनों पक्षों ने सीओ व थानाध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा।आयोजित जनता दरबार में कुल 4 नए मामले आए और पहले से 7 पेंडिंग मामले थे इसमें 5 मामले का निष्पादन किया गया।बाकी बचें मामलों ने दोनो पक्षो को अपना पेपर लेकर आने का निर्देश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग