राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के खैरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराबियों के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत के महम्मदपट्टी गांव में सवलिया राम ने थाने को सूचना दिया कि उनका पड़ोसी कन्हैया राम का पुत्र विकास राम शराब पीकर हंगामा के साथ परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है जिसपर तवरित कार्रवाई करते हुए हंगामा करते हुए विकास राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अफौर राजपाल टोला गांव से शिव साह तथा सुबाष राय के साथ ही धुपनगर धोबवल गांव के गौतम सिंह को शराब सेवन कर हंगामा करने के कारण गिरफ्तार किया गया है। थाने क्षेत्र के दूसरे मामले में तुजारपुर पंचायत के कालुपुर नदी किनारे शराब बनाते हुए अदालत महतो कों 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की सभी शराबी व एक कारोबारी को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग