राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गांव के निवासियों के द्वारा क्षेत्र के सर्व कल्याण हेतु रविवार को नवयुवक समिति रामपुर मठिया के माध्यम से अष्टयाम के लिए 151 कलश के साथ जल भरी सह शोभायात्रा निकाली गई। जो रामपुर मठिया, सैदूपुर होते हुए खैरा मंदिर के प्रांगण में पहुंची। जिसमें गाजे-बाजे, घोड़े हाथी के साथ सैकड़ों श्रद्धालु स्त्री पुरुष शामिल हुए। खैरा मठिया प्रांगण से जल भरी के बाद जल भरी सह शोभायात्रा खैरा बाजार होते हुए रामपुर मठिया गांव पहुंची। जहां पर आचार्य पं दीपक पांडेय पं वेंकटेश एवं उनके टीम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ रविवार के दिन 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम सह रामायण पाठ एवं हवन का कार्यक्रम शुरू किया गया। नवयुवक समिति रामपुर मठिया के सदस्यों में आयोजक शिला नाथ गिरी, बिपिन बिहारी गिरी, अजय गिरी, राजकिशोर गिरी, विजय तिवारी, भारत गिरी, कौशल किशोर गिरी, उपेंद्र गिरी एवं गांव के सभी स्त्री तथा पुरुष सम्मिलित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग