राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी बबन सिंह और मेढुका पासी टोला निवासी बिहारी चौधरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है की दोनों युवक शराब का सेवन कर अलग-अलग जगहों पर हो-हंगामा मचा रहे थे।जिसकी सूचना पुलिस को मिली।जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए बताए गए स्थल पर पहुँच जांच की गई तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद दोनों युवकों की मेडिकल जांच भी कराई गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है।जिसके दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग