संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को लोगों के बीच अक्षरशः पालन के लिये पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रही है। सहाजितपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार होली में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। वही सार्बजनिक स्थल एवं हाट- बाजारों पर पुलिस द्वारा लोगों को मॉस्क लगाने के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही होली और शबे-बारात को लेकर हुड़दंगियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है। वही कोविड और पर्व-त्योहार को ध्यान में रख पुलिस गस्त भी बढ़ा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग