अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के विष्णुपुरा शाक्त युवा समिति द्वारा विभिन्न वर्गों में क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया।इसमें 800 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस संबंध में युवा समिति के सदस्य प्रशांत दूबे ने बताया कि कक्षा पांचवी से सातवीं कक्षा, आठवीं कक्षा तथा नवीं तथा दसवीं कक्षा के लिए अलग अलग प्रश्न पत्र का ग्रुप बनाया गया था। इसमें चयनित 50 से अधिक प्रतिभागियों को 28 मार्च को आयोजित पुरस्कार वितरण में पुरस्कृत किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रोहन सिंह, अभिजीत कुमार, राजेश दूबे, सोनू कुमार, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग