संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के डुमरी पंचायत के फतेहपुर- सरैया में शिक्षा युवा एवं पर्यावरण संरक्षण मिशन के सौजन्य से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काट कर उदघाटन किया गया। संस्था के प्रमुख विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखण्ड के चयनित हिस्सों में दो- तीन पंचायतों को मिला कर सिलाई-कढ़ाई केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। जहां निर्धन व असहाय ग्रामीण युवतियों व महिलाओं को सिलाई कढाई के साथ- साथ पेंटिग एवं ब्यूटीपार्लर का भी कोर्स कराया जाएगा। ताकि वे उक्त क्षेत्र में दक्ष बन कर जीविको-पार्जन कर सके। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त भी बनेगी और उनके परिवार में खुशहाली भी आएगी। नामांकन बिल्कुल निःशुल्क होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रेमा देवी, मंजू देवी, पूनम कुमारी, रिंकी देवी, सुगान्ति देवी, रीना कुमारी, कुलदीप कुमार, कृष्णा चौधरी, बुधु महतो, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग