अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर हाई स्कूल का खेल मैदान अब खूबसूरत खेल स्टेडियम के रूप में विकसित होगा, उक्त बातें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार को जलालपुर हाई स्कूल के खेल मैदान मे कही। वे यूनाइटेड पंजाब फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मेगा फुटबाल चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। उन्होने बताया कि 2011 में उनके स्वयं के मंत्रीत्व काल में स्टेडियम का गेट व अन्य सुविधाओ का निर्माण पूरा हुआ था। इसमें गैलरी तथा ड्रेसिंग रूम नहीं बन पाया था। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को पत्र लिखा तथा इस खेल मैदान मे गैलरी तथा ड्रेसिंग रूम की आवश्यकता के बारे मे उनसे मिलकर भी बताया। जिसपर कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा स्टेडियम की वर्तमान स्थिति के बारे में जिला प्रशासन से रिपोर्ट ले ली गई है। उन्होने बताया कि कला और संस्कृति व युवा विभाग द्वारा इसमें गैलरी तथा ड्रेसिंग रुम का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में इस विभाग के मंत्री द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने यूनाइटेड पंजाब एफ सी द्वारा बिहार के युवाओं को अवसर दिए जाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने फुटबॉल में अपना करियर बनाने जा रहे हैं सभी युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। यूनाईटेड पंजाब फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित मेगा फुटबाल चयन प्रतियोगिता मे 50युवाओं का अगले ट्रायल के लिए चयनित किया गया। इसके लिए राज्य के कोने कोने से 400 युवा भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। विभिन्न आयु वर्गो 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष तथा 21 वर्ष के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। यूनाईटेड पंजाब फुटबाल क्लब के कोच तथा प्रशिक्षक सारणवासी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागी युवाओं के चयन के लिए उनसे ड्रिबलिंग, बाल रिसीव व कीक करना, दोनो पैरों से बाल शूटिंग करना तथा मैच करा के उनकी प्रतिभा देखने जैसी प्रक्रिया पूरी की गई। सभी युवाओं को अलग अलग मौका दिया गया। मौके पर ललनदेव तिवारी, युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, राजन तिवारी, साकेत कुमार, कृष्णा जी, पूर्व मुखिया तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद मुस्तफा, उमेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, दुर्गा स्पोर्टिंग जलालपुर के कोच अमृतांशु भूषण मिश्रा, उमेश कुमार सिंह सहित कई अन्य लोग भी थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग