नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के ककरहट पंचायत के मुखिया साधु राय के द्वारा पंचायत में कराये गये कार्य की आमजन प्रशंसा कर रहे है क्योंकि आजादी के 70 वर्ष बाद भी इस पंचायत के वार्ड नंबर 12 में सड़क नही थी वहां के ग्रामीणों नेकई दफे इससे पूर्व के मुखिया को बात कही लेकिन किसी ने सड़क नही बनायी लेकिन साधुराय ने काफी मशक्कत के बाद पहले रास्ता को मिट्टीकरण करके चौड़ीकरण किया फिर ईट से 25 सौ फिट सोलिंग करायी एक बेहतर रास्ता देकर वहां के दर्जनों घर के सैकड़ो लोगो को बेहतर रास्ता दिया गया जिस वजह से वार्ड 12 के मिर्त्युञ्जय मल्ल, दिलीप मल्ल ,श्रीकांत मल्ल,सुरेश मल्ल,राम नरेश मल्ल सहित अन्य ग्रामीणों ने मुखिया के कार्य को तारीफ की है वही स्थानीय मुखिया ने डेरनी बाजार में ईटसोलिंग कराया तो नहर को उड़ाही कराकर समाज के हित मे विकास कार्य को प्राथमिकता दी काफी जटिल व विवादित मैटर को सुलझा कर पंचायत में विकास की बयार बहा दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग