पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के सियरभुक्का गांव अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक अमलेश कुमार सिंह (37 वर्ष) की मौत सोमवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से हो गई। शिक्षक मशरक थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के पश्चिम टोला गांव निवासी विरेश प्रसाद सिंह के पुत्र थें। स्वर्गीय अमलेश कुमार सिंह की नियुक्ति नियोजित शिक्षक के रूप में वर्ष 2003 में हुई थी। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय श्री सिंह रविवार की शाम अपने पैतृक आवास पर सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक में निजी क्लीनिक में भर्ती कराए गए जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए गए थें। वही पर सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी हदय गति रूकने से मौत हो गई।मौत की खबर से पत्नी रीना देवी और 15 साल का लड़के का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। इधर उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक संघों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के साथ साथ अलग अलग शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। वही बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद, मुकुल कुमार सिंह, पिंटू रंजन, धर्मेंद्र सिंह, रहमत अली, अभय रंजन, हरिकिशोर सिंह, धीरेन्द्र ठाकुर, अरूण कुमार पाठक, विजय कृष्ण त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, इरसाद खान, अरविंद सिंह समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षकों समेत गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग