राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में सोमवार की सुबह मकान बनाने के लिए नींव खोदने के लिए जमीन पर जाने के दौरान पड़ोसी द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर चाकू मारने का मामला सामने आया है। मामला में दोनों घायल सिउरी गांव निवासी जगदीश राय के दो पुत्र 40 वर्षीय पुत्र उमेश राय और 30 वर्षीय महेश राय है। घायलों ने बताया कि कुछ दिनों पहले जमीन की मापी कर आपसी बंटवारा कर लिया गया था सुबह में उसी जमीन पर नीव खोदने के लिए चिन्ह लगाया जा रहा था कि उसी दौरान मंदीप राय, हंसनाथ राय, राजेश राय,जीवत राय समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट करने लगें उसी दौरान जगदीश राय को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहा पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने प्राथमिक उपचार किया।मामले में घायलों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग