राष्ट्रनायक न्यूज।
अररिया (बिहार)। भगवान थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक से पश्चिम कुछ ही दूरी पर एक निजी अस्पताल बालाजी ऑर्थो केयर सेंटर में मरीज के परिजनों और अस्पताल प्रबंधकों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि कुछ लोगो को हल्की चोट तो कई महिलाएं भी घायल हुई है। वहीं मौके पर भगवान बाज़ार थाना की गश्ती टीम पहुंच गई और मामले को शांत कराया। घटना के संबंध में मरीज के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात को हमने अपने अधिवक्ता पिता के पैर का इलाज के लिए डॉ शैलेन्द्र कुमार के पास भर्ती कराया। सुबह तक मरीज का स्वास्थ्य और बिगड़ने लगा। सुबह में हमलोगो ने अपने पिता का इलाज कही और कराने की बात कही.इतना सुनते ही अस्पताल कर्मी गुस्से में आ गए और पैसा मांगने लगे.पैसे लेनदेन कि अभी बात चल ही रही थी कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने दुर्व्यवहार करने के साथ गाली गलौज देने लगे.विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडे और रॉड से मारपीट करने लगे.इस दौरान बीच बचाव करने आई हमारे घर की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा. वही चिकित्सक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज रविवार की रात से ही की गई. मरीज के परिजन बिना किसी को बताए मरीज के गाड़ी में लाद कर ले जा रहे थे.जिसका विरोध अस्पताल कर्मियों द्वारा किया गया तभी मरीज के परिजन आकर हाथापाई करने लगे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग