राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को शनिवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर चोरी का असफल प्रयास किया। रविवार अहले सुबह सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष दयानन्द सिंह दलबल के साथ पहुँच कर जाँच पड़ताल किए।बताते चले कि चोरी करने में असफल रहे चोर एटीएम के पास ही गैस कटर और सिलेंडर छोड़ कर भाग गए। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि एटीएम को काटने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया है उन्होंने कहा कि कैमरे तोड़े जाने के पहले हार्ड डिस्क से फुटेज निकलवाने का निदेश बैंक प्रबंधक को दिया गया है। बताते चलें कि बैंक प्रबंधन के द्वारा एटीएम की सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं किया गया है ग्रामीण इलाका होने के कारण रात में बाजार सुनसान रहता है। तथा रात्रि में भी एटीएम का शटर बंद नहीं किया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग