जीविका दीदी से बिना राशन कार्ड वाले परिवार का सर्वे करवाने पर मुखिया संघ ने सरकार के प्रति जताया आभार
तरैया (सारण)- बिना राशनकार्ड वाले परिवार का सर्वे जीविका दीदी से कराने पर तरैया मुखिया संघ ने बिहार सरकार के प्रति आभार जताया है।मुखिया संजीव कुमार सिंह के गवन्द्री आवास पर तरैया मुखिया संघ की एक बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें सभी मुखिया ने एक स्वर में कहा कि सरकार से तरैया मुखिया संघ ने पहले ही मांग किया था कि बिना राशन कार्ड वाले परिवारो को भी लॉक डाउन में राशन और सहायता राशि मिले इस पर पहल करते हुए सरकार ने जीविका दीदी से बिना राशनकार्ड वाले परिवार का सर्वे करवाना शुरू कर दिया है।इसके लिए तरैया मुखिया संघ मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग