राशनकार्ड बनवाने के नाम पर लोग कर रहे अवैध वसुली
धर्मेन्द्र कुमार ।
तरैया (सारण)- पचभिण्डा पंचायत में राशनकार्ड बनवाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा गरीबों से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के अधिकांश लोग सोसल डिस्टेन्स को तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर जमा हो गए।जिसमें कुछ ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए 50 से 100 रुपया लेकर एक आवेदन लिया जा रहा है।और लोगो से बोला जा रहा है कि अब आपका आवेदन ऑन लाईन अप्लाई हो गया।जाइये राशन कार्ड बन जायेगा।घटना की सूचना मिलते ही सीओ वीरेन्द्र मोहन ने घटना स्थल पर छापेमारी किया।लेकिन उस वक्त सभी लोग फरार हो गये थे।सीओ ने बताया कि साक्ष्य मिलने पर करवाई होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग