राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गूंगी महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैवानियत की सीमा को लांघते हुए पति ने ही पत्नी की पीट पीट कर मौत के घाट उतारा। जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाला पति ही हैवानियत पर उतर आये और पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दे यह सुनकर ही देह में सिहरन पैदा हो जाता है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी इलाके की है जहाँ 38 वर्षीया सोनी देवी को उसके पति ने ही पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतिका के भाई अखिलेश कुमार की माने तो नगर थाना क्षेत्र के मौना मोहल्ला निवासी स्व ध्रुव प्रसाद की पुत्री सोनी देवी की शादी वर्ष 2002 में सोनारपट्टी निवासी अनिल कुमार से हुई थी जो छोटा मोटा व्यवसाय करता है। बताया जा रहा है कि अनिल का भाई आज दिन में सोनी के मायके पहुँचा और उसने सोनी की माँ से कहा कि चलिए आपको अनिल के घर बुलाया गया है। सोनी के ससुराल पहुंची सोनी की माँ ने देखा कि सोनी का कमरा अंदर से बंद है। नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और दरवाजा को तोड़ कमरे में घुसे तो पति अनिल अपनी पत्नी की लाश के साथ कमरे में था और हत्या की बात उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

अखिलेश कुमार, मृतिका के परिजन



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग