संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव के रहने वाले एक युवक को पटना जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दरियापुर के आगे नया गांव के समीप गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक उक्त गांव निवासी स्व. जितेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। जिसका गम्भीरावस्था में पटना पीएमसीएच में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोनू कुमार पटना किसी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जो मंगलवार की सुबह में अपने ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन अपराधियों ने दरियापुर के आगे नया गांव के समीप उस पर गोलियां चला दी। अपराधियों के गोली से सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि सोनू को कमर के समीप दो गोली लगी हुई है। फिलहाल गंभीर रूप से जख्मी सोनू का उपचार पटना पीएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना को पूर्व के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इधर घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग