वर्षो से फरार चल रहे लूट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ़्तार, भेजा गया जेल
बनियापुर(सारण)- गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए वर्षो से फरार चल रहे लूट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र की पिठौरी पांडेय टोला निवासी नरेश राय है।जो 17 अगस्त 2017 को दर्ज थाना कांड संख्या 222/17 का अप्राथमिकी अभियुक्त है।जिसकी गिरफ़्तारी को लेकर कई दिनों से पुलिस प्रयासरत थी।छापेमारी दल में एसएचओ राजीव रंजन सिंह,एएसआई दिनेश्वर राय सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग