भजौना गांव के ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के तीन तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
मांझी(सारण)- बुधवार की सुबह मांझी थाना क्षेत्र के भजौना गांव के ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के तीन तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार तीनों मांस तस्कर महम्मदपुर पंचायत के श्रीराम गांव के बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन बाइक से भजौना के रास्ते तीनो तस्कर थैला में मांस लेकर जा रहे थे तभी ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी। ग्रामीणों को संदेह हुआ कि तस्कर थैला में शराब लेकर जा रहे हैं। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने उन्हें रोक कर देखा तो थैला के अंदर प्रतिबंधित मांस निकला। प्रतिबंधित मांस की खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एकमा के जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ घुमल सिंह को दी। बाद में उन्होंने इस बात की जानकारी सारण के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय को दी। पुलिस अधीक्षक ने तत्क्षण रसूलपुर तथा मांझी पुलिस को घटना स्थल पर रवाना कर दिया। सूचना के बाद पहुंची दोनों थाना पुलिस ने तीनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया है कि अन्य दिनों की तरह वे सिवान जिले के हसनपुरा से गांव गंवई के रास्ते मांस खरीदकर वे अपने घर जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग