संजीव कुमार शर्मा।
मांझी(सारण)- बुधवार की सुबह मांझी चट्टी पर कोरोना वीर तथा हॉकरों के बीच मरहा के मुखिया परमहंस साह गोंड तथा भाजपा नेता बदरे मुनीर खान ने गमछा तथा मास्क आदि से सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताद्वय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर अपनी जान जोखिम में डालकर घर घर अखबार की प्रतियां पहुंचाने वाले सच्चे कर्म वीर हैं। मांझी के डेढ़ दर्जन हॉकर सच्चे समाज सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर राजेश गुप्ता समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान सुभाष सिंह गायक दिवाकर सिंह नीरज सिंह के अलावा मांझी के पत्रकार तथा सभी हॉकर आदि अनेक लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग