बिन मौसम हुई बरसात एवं ओलाबृष्टि से हुई फसल नुकशान से बनियापुर के किसान चिंतित
संजय कुमार सिंह।
बनियापुर(सारण)– किसान के आत्मा को जब चोट पहुंचती है तो धरती माँ के साथ-साथ माँ भारती का कलेजा भी छलनी हो जाता है। बिन मौसम हुई बरसात एवं ओलाबृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकशान को देखते हुए उक्त बातें भाजपा के बरिष्ठ नेता आनन्द शंकर ने कही। भाजपा नेता ने कहा कि गत फरवरी मार्च में हुई बारिस का दंश अभी किसान झेल ही रहे थे। तबतक लगातार दो दिनों की बारिस ने किसानों का कमर तोड़ दिया।सैकड़ो एकड़ में लगी गेहुँ की तैयार फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति होने की बात बताई गई।जहाँ एक ओर खेत मे खड़ी फसल के नुकशान होने की बात कही जा रही है। वही दूसरी ओर दौनी के लिये खलिहान में रखे गेहुँ की बोझे भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के उन सारे मंसूबों को चकनाचूर कर दिया है। इससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं।भाजपा नेता ने किसानों को आश्वस्त करते हुए राज्य और केंद्र सरकार से सहायता दिलाने के लिये हर संभव कोशिश करने का भरोषा दिलाया। साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिये पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियो को भी आगे आने का अनुरोध किया। वही प्रधानमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत प्रति वर्ष किसानों को तीन किश्तों में 06 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है।जिस योजना का भाजपा नेता द्वारा प्रशंसा की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग