सीमित संसाधनों में हीं अपनी जरुरतों को पूरा करें- मुखिया संगम बाबा
संकट की इस घङी में एक-दूसरे का सहयोग करें- संगम बाबा
पानापुर ( सारण ) – कोरोना को लेकर जैसे-जैसे लाक-डाऊन की अवधी बढ रही है वहीं आम लोगों की समस्याएं बढती हीं जा रही है । इसी दौरान इसुआपुर के मुखिया संगम बाबा लगातार लोगों के बीच राहत सामग्री पहूँचाने में लगे हुये हैं । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बुधवार को पानापुर प्रखंड के बकवाँ पंचायत के धनौती छठ तीर टोला और रसौली पंचायत के बिन्द टोला में सैकड़ों मजदूर वर्ग के लोगों व असहाय परिवारों के बीच राहत सामग्री में कच्चा राशन-सब्जी का वितरण किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की पूरे देश में फैले कोरोना की इस महामारी में आप सभी भी अपने आसपास एक-दूसरे लोगों का सहयोग करें । साथ हीं जिस धैर्य से इस लाक-डाऊन में आप सभी ने डाक्टर व प्रशासन का सहयोग किया है वैसे हीं आने वाले कुछ दिनों तक सहयोग कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें और सीमित संसाधनों में हीं अपनी जरुरतों को पूरा करें । मौके पर विभिन्न टोलों में शशि बाबा, पंचायत समिति सदस्य किशोरी रावत, मनीष प्रसाद, बङा बाबू, मनोहर सहनी, जयप्रकाश साह, हरेराम बिन्द,उदय साह, पुकार प्रसाद, सुभान भाई, रोजाद्दीन मियाँ मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग