राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोविड-19 से निबटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखण्ड एवं अंचलकर्मियो सहित पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

कोविड-19 से निबटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखण्ड एवं अंचलकर्मियो सहित पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

संजय कुमार सिंह।

बनियापुर (सारण)- वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोविड-19 से निबटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखण्ड एवं अंचलकर्मियो सहित पुलिसकर्मियो का उत्साहवर्धन करते हुए जन सुरक्षा मंच बनियापुर के तत्वाधान में बुधवार को सम्मानित किया गया।इस दौरान संगठन में शामिल समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने सभी संबंधित कर्मियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।जिसका स्थानीय लोगों द्वारा भी जमकर प्रशंसा की गई।जन सुरक्षा मंच के सक्रिय सदस्य सह बनियापुर मुखिया नागेन्द्र प्रसाद,वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतो, समाजसेवी रवींद्र कुमार राम आदि ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में एक ओर अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आमलोग घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है,वही दूसरी ओर विधि-व्यवस्था से लेकर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराने एवं रासन वितरण से लेकर बॉर्डर की सुरक्षा तक मे पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक अपनी जान जोखिम में डाल आम जनता की सुरक्षा में रात-दिन एक कर लगे हुए है।जो काबिले तारीफ है।ऐसे में संघठन के लोगों द्वारा इन कर्मियों को कोरोना संकट काल मे असली हीरो की उपाधि प्रदान करते हुए इनके जज्बे को सलाम किया गया।सम्मानित किए जाने वाले कर्मियों में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, पंचायती राज पदाधिकारी अनवार अहमद,बनियापुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,सहाजितपुर थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ,एएसआई मनोज सिंह सहित दर्जन भर कर्मी शामिल थे।मौके पर उपप्रमुख संजय राम,जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल,सचिव दिलीप ओझा,धर्मेंद्र बैठा,शम्स परवेज, विक्रम चौधरी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।