कोरोना से बचाव के लिए पूरे प्रखंड को सैनिटाइज किया जाएगा
संजीव कुमार
मकेर (सारण)- कोरोना महामारी से बचाव के लिए समाजसेवी ने पूरे प्रखंड को सैनिटाइजर करने का बीरा उठाया है ।प्रखण्ड के गंज मसूरिया निवासी रामयोध्या राय की पुत्रवधू बिंदु देवी ने बुधवार को थाना परिसर से शुभारंभ किया ।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ,राजद अध्यक्ष दरोगा राय पूर्व प्रचार्य अम्बिका राय कांग्रेस नेता मेहदी हसन पवन राय किशोरी राय राजन राय आदि लोग थे ।थाना अध्यक्ष शिव अमित कौशिक इंजिनियर उपेंद्र राय ने इस नेक काम करने के लिए समाजसेवी बिंदु राय का आभार प्रकट किया साथ ही बताया कि कोरोना महामारी से प्रखण्डवासी डरे सहमे हुए हैं इस हालत में पूरे प्रखण्ड को केमिकल के छिडकाव से लोगो को राहत मिलेगी ।इस कार्य को कराने को लेकर लोग तारीफ कर रहे हैं ,हलाकि मकेर प्रखण्ड में कोरोना संक्रमण के मरीज नही है एहतियात बरतने को लेकर सैनिटाइजर किया जा रहा है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग