नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना के प्रांगण में ट्रेनी डी एस पी सह थानाध्यक्ष के अध्यक्षता में होली के लेकर शांति समिति की बैठक जनप्रतिनिधियों के बीच संपन्न हुई इस बैठक में ट्रेनी डी एस पी सह थानाध्यक्ष कुमार चंदन ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए होली शांतिपूर्ण मने इसको लेकर आपका सहयोग अपेक्षित है इस मद्देनजर दारू बाज व उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी करते हुए पुलिस को सूचित करें जिससे यह त्योहार शांतिपूर्ण लोग मना सके और अगर कोई रंग गुलाल लगाने से मना करें तो उसे जबरदस्ती रंग न लागये इस बात को स्थानीय मुखिया,सरपंच,पंचयात समिति सदस्य सहित वार्ड सदस्य ध्यान दे इस अवसर पर बेला पंचयात के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू ओझा सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग