संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। होली एवं शबे- बारात को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बनियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रशासन,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।बैठक में बताया गया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। साथ ही डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वही हुड़दंगियों और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों और कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का उलंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी।आपसी सौहार्द व माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित करने की भी बात कही गई।मौके पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी,अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह,एसआई नसीम खान, जिलापार्षद प्रतिनिधि परवेज अख्तर,बनियापुर मुखिया नागेंद्र प्रसाद,मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह, श्रवण महतों, रवींद्र कुमार राम,राकेश राम,लालबिहारी चौरसिया,पूर्व मुखिया अकबर अली सहित दोनों समुदाय के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि और आमलोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर सुझाव भी प्राप्त किये गये।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग