राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण)। रामचौरा पंचयत के उसरी कला गांव के नोनिया टोली में बुधवार की सुबह दस बजे के करीब आग लगी में फूस नुमा पांच घर जल कर राख हो गए। अग्निशमन की गाड़ी आने तक सब कुछ जलकर राख हो गया।आगलगी के छः घण्टे बाद तक भी अंचलाधिकारी या उनका कोई भी प्रतिनिधि पीड़ितों का सुध लेने नही पहुचा था।पीड़ित राघो महतो पिता घमंडी महतो,राजमती देवी पति सकल महतो,रबिन्द्र महतो पिता सकल महतो,भगिनदेव महतो पिता रामनाथ महतो,योद्धा महतो पिता रामनाथ महतो ने बताया कि सुबह दस बजे के करीब अचानक उनके घरों से आग की लपटें उठने लगीं।आग की भयनकता इतनी थी कि कोई कुछ समझ पाता तब तक पांचों घर जल कर राख हो गये।ग्रामीणों की ततपरता से गांव के अन्य घर जलने से बच गये।इस आगलगी में लगभग एक लाख रुपये की समाप्ति जल कर राख हो गयी।वही बंधी हुई बकरियां भी जल कर मर गईं।सरकारी कागजात समेत सारा सामान जल गया।पीड़ितों की मदद करने मुखिया बिगन मांझी घटना स्थल पहुचे तथा पीडितो की आर्थिक रूप से मदद की।साथ हीं हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।मौके पर पहुची अग्निशमन को बेरंग वापस जाना पड़ा ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग