राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के पचपटिया गाँव के एक मक्का के खेत से शराब पी रहे पाँच शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के पचपटिया गाँव के एक मक्का के खेत से पाँच शराबी मठिया निवासी मोहन महतों, पचपटिया गाँव निवासी बालेश्वर साह, कलिमुद्दीन, पप्पु साह एवं मेहदी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पाँचों मक्का के खेत मे छुपकर देशी शराब पी रहे थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग