सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के पाँच सीआरसी केन्द्रों पर एकदिवसीय कैचअप कोर्स उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सभी केन्द्रों पर दो -दो मास्टर ट्रेनरों ने पचास -पचास शिक्षकों एवं शिक्षिकाओ को कैचअप कोर्स के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया की सभी बच्चों का प्रमोशन अगले वर्ग में हो जाएगा। परन्तु सभी छात्रों को उन्हे पिछली कक्षा की ही शिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने ने बताया प्रत्येक विषय के लिए सिलेबस बनाया गया है, जिसमें कुछ पाठों को कम किया गया है। प्रत्येक विषय तथा इकाई के लिए समय निर्धारित किया गया है। तथा निर्धारित समय में अधिगम प्रतिफल की प्राप्ति कर लेनी है। पुरे कैचअप कोर्स की अवधि तीन माह में कुल साठ कार्य दिवस निर्धारित है। पानापुर के आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररूद्र, उच्च माध्यमिक विद्यालय-बेलौर,उच्च माध्यमिक विद्यालय-बकवां,धेनुकी तथा सतजोड़ा में कैच- अप प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग