- दो सो तीस बुजुर्गों को लगाया गया टीका
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पीएचसी पानापुर में लगातार कोविड-19 के टीके के लिए जागरूकता अभियान चलाकर साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को टीका लगाया जा रहा है।लेकिन पीएचसी तक बुजुर्गों आने में समस्या के कारण आवश्यक सफलता नहीं मिल सकी।आवश्यक सफलता नहीं मिलने कारण बुधवार को थानाक्षेत्र के भोरहॉ मनरेगा भवन, बकवॉ शिवा गैस एजेंसी तथा महम्मदपुर में विशेष कैम्प का आयोजन कर बुजुर्गों को कोविड -19 का टीका लगाया गया।तीनो केन्द्रों पर कुल दो सौ तीस बुजुर्गों को टीका लगाया गया। जिसे लेकर बुजुर्गों ने सरकार के इस कार्य की सराहना की।जबकि कुछ लोग भ्रम के कारण टीका लेने से कतराते रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग