पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। से गुज़र रही एस एच-90 पर डुमरसन बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए गश्ती गाड़ी में बैठाकर पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतोजोडा़ वृत भगवानपुर गांव निवासी इमामुद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू मियां के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल के एक पैर में फैक्चर की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल ने बताया कि वह मशरक आ रहा था कि मशरक की तरफ से बालू लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग