राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगरा प्रखंड के 445 शिक्षकों को मिला कैचअप कोर्स का प्रशिक्षण

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

नगरा (सारण)। प्रखंड के 445 शिक्षकों ने कैच-अप कोर्स को धरातल पर उतारने के लिए नगरा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों का कैच-अप कोर्स प्रशिक्षण राणा प्रताप उत्तर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को कोविड- 19 के कारण शैक्षणिक काल के डैमेज कंट्रोल को लर्निंग लॉस को भरने हेतु उन्मुखीकरण शुरू कर दी गई। कैच-अप प्रशिक्षण केन्द्र में नगरा प्रखण्ड के कुल 445 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। अब यही शिक्षक 5 अप्रैल से बच्चों को वर्ग दो से दस वर्ग तक के बच्चों को अपने लिए गये प्रशिक्षण से इन बच्चों को दक्ष बनाने का काम करेंगें। प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों ने बताया कि कोरोना काल के कारण लॉकडाउन मे विद्यालय की पठन-पाठन पूर्णता बंद था। वहीं स्पेशल पाठ्यक्रम बनाकर बच्चों के अधिगम प्रतिफल को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षक विजयेंद्र विजय ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद राज्य शोध एवं प्रशिक्षण पटना एवं यूनिसेफ तीनों के अथक प्रयास से कैचप कोर्स का निर्माण उम्र सापेक्ष अधिगम प्रतिफल के लिए वर्ग दूसरे से दसवीं तक के बच्चों के लिए राज्य के अलग-अलग स्पेशलिस्ट शिक्षकों के द्वारा निर्माण किया गया। नगरा प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय टोले परवेज खा के शिक्षक जूनैद जी भी कैच अप कोर्स निर्माणकर्ता में थे। उन्होंने बताया की राणा प्रताप उत्तर माध्यमिक विद्यालय के 4 कमरो में 50-50 शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं प्रशिक्षक के रूप में जुनैद, विजयेंद्र कुमार विजय, संतोष कुमार सिंह , इकबाल रहमान हरेराम मिश्र, श्रीनिवास सिंह, बृजेंद्र त्रिवेदी, विकास चौरसिया, एवं नसीम अख्तर, स्मृति कान्हा, प्रशिक्षण स्थल पर राजीव कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु मारी शर्मा, समन्वयक प्रदीप कुमार सिंह, रंजीत बड़ौदा्र, उमेश, मेराज खालिद के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थें।