राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण जिलाधिकारी ने किया एक तीर से कई निशाने पर वार करने वाले ऐप का शुभारंभ

  • गुगल प्ले स्टोर पर जल्द ही उपलब्ध होगा यह एप
  • नियुक्ति एवं टेंडर से संबंधित जानकारी समय-समय पर हो पाऐगी आसानी से उपलब्ध
  • जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित आवेदन इससे किया जा सकेगा ऑनलाईन
  • ऐप में प्रमण्डल, जिला, अनुमण्डल, प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारियों का दूरभाष संख्या मिलेगा आसानी से
  • सोशल मिडिया से जुड़ने के लिए फेसबुक तथा ट्विटर का भी लिंक रहेगा इस ऐप में उपलब्ध

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। सारण जिलाधिकारी डॉ0 निलेश रामचंद्र देवरे के द्वारा गुरूवार को ‘‘सारण प्रशासन’एन्ड्रोआएड मोबाईल ऐप वर्जन 1.0 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह एप एनआईसी मुख्यालय की ओर से डिस्ट्रिक्ट गवर्नेंस थ्रू मोबाईल चैलेंज के अन्तर्गत एनआईसी, सारण की ओर से बनाई गई है। यह ऐप जल्द ही गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। जिलाधिकारी के द्वारा इसकी विशेषताएँ बताते हुए कहा गया कि इस ऐप में प्रमण्डल, जिला, अनुमण्डल, प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारियों का दूरभाष संख्या अंकित है, जिस पर यूजर के द्वारा क्लिक करने पर कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है।

पर्यटक के दृष्टिकोण से जिला के सभी पर्यटक स्थलों का संक्षिप्त विवरणी दर्शाया गया है। इसके माध्यम से जिला में चल रहे नियुक्ति एवं टेंडर से संबंधित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जायेगी। नागरिकों की सहायता के लिए विभिन्न सेवाओं जैसे-जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित आवेदन इस ऐप के माध्यम से ऑनलाईन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नागरिक सामाधान लिंक के माध्यम से शिकायत भी दर्ज किया जा सकता है। जैसे- बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं सेवा शिकायत निवारण आदि। इसमें जिला प्रशासन के सोशल मिडिया से जुड़ने के लिए फेसबुक तथा ट्विटर का भी लिंक उपलब्ध कराया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री तारणी कुमार के द्वारा जिला वासियों के लिए प्रषासनिक एवं जरूरत के द्वष्टिकोण से ‘‘सारण प्रषासन’एन्ड्रोआएड मोबाईल ऐप वर्जन 1.0 विकसित किया गया है। ऐप के शुभारंभ के समय जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तारणी कुमार एवं सहायक सूचना विज्ञान पदाधिकारी अमित कुमार सिंह उपस्थित थें।