राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीष कुमार के द्वारा बिहार के सभी आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ होली के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर की गयी विडियोकॉफेंसिंग के बाद जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा निर्देश दिया गया है कि होली के अवसर पर मिलन समारोह नहीं होंगे। यह निर्देश कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखेते हुए दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होली मिलन से बचें। होली रंगों का त्योहार है। लोग अपने-अपने घरों में ही होली का पर्व मनायें। जिलाधिकारी के द्वारा मास्क चेकिंग के अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर शराब के कारोबार पर नजर रखी जाय और केवल शराब पीने वालों को ही नहीं बल्कि शराब की बिक्री करने वाले पर भी कड़ी कार्रवाई की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को थानों पर हो रही भूमि विवाद की सूनवाई के मामलों की समीक्षा प्रत्येक माह में दो बार अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी करेंगे तथा माह में एक बार इसकी समीक्षा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी की जाएगी।
समाहरणालय स्थित एनआईसी में संपन्न हुये विडियोकॉफेंसिंग में प्रमंडलीय आयुक्त पूनम, पुलिस उप महानिरीक्षक मनु महाराज, जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, जिलाधिकारी के ओएसडी- सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रजनीष कुमार उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग